पथरिया विधायक रामबाई छात्रा बन 10वीं की परीक्षा दी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पथरिया विधायक रामबाई छात्रा बन 10वीं की परीक्षा दी


दमोह: आई विटनेस न्यूज़ 24-  पथरिया
विधायक रामबाई इन दिनों छात्रा की भूमिका में नजर आ रही हैं
रामबाई ने विज्ञान का पर्चा हल किया।
प्रदेश भर में तेज तर्रार नेता की छवि बना चुकी पथरिया की बसपा विधायक रामबाई इन दिनों छात्रा की भूमिका में नजर आ रही हैं, वे कक्षा 8 वीं तक पढ़ाई करने के बाद अब कक्षा 10 वीं की परीक्षा दे रही हैं।


 बुधवार को शहर के शासकीय जेपीबी स्कूल में राज्य ओपन परीक्षा के दौरान वे विज्ञान विषय का पेपर देने पहुंचीं। इसके बाद चार अन्य विषय की परीक्षा देंगी।
विधायक रामबाई कक्ष क्रमाक 22 में सबसे पीछे की टेबल रोल नंबर 6201200110002 पर बैठकर परीक्षा दे रहीं थीं। इस दौरान वह उत्तर पुस्तिका के पन्नों को पलटकर देख रहीं थीं। कुछ देर बाद वह पुन: प्रश्नपत्र को गौर से पढ़कर प्रश्न हल करतीं दिखीं।
कक्ष के अंदर तीन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा के दौरान विधायक का गनमैन भी कक्ष के दरवाजे पर पूरे समय खड़ा रहा। वहीं स्कूल के मुख्य गेट पर भी तीन-तीन पुलिस जवान तैनात थे।
गौरतलब है विधायक रामबाई कक्षा आठवीं उत्तीर्ण हैं। इसकी जानकारी उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपने शपथ पत्र में भी दी थी। अब वह हाई एवं हायर सेकंडरी परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहती हैं, इसलिए राज्य ओपन बोर्ड से इस बार परीक्षा दे रहीं हैं।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।