अखिल भारती कांग्रेस कमेटी के सचिव सीपी मित्तल का डिण्डौरी आगमन हुआ कार्यकर्ताओं को किया संबोधित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अखिल भारती कांग्रेस कमेटी के सचिव सीपी मित्तल का डिण्डौरी आगमन हुआ कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

डिण्डौरी: आईविटनेस न्यूज़ 24- अखिल भारती कांग्रेस कमेटी के सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन सह प्रभारी सीपी मित्तल का डिंडोरी आगमन हुआ ।विश्राम गृह में आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, पूर्व मंत्री विधायक ओमकार मरकाम, विधायक भूपेंद्र मरावी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ एवं सूत की माला से उनका अभिनंदन स्वागत किया। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी ने कहा त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के लिए सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ संगठित होकर कार्य करें, कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो को जहां मेरी आवश्यकता हो मुझे अवश्य याद करें मैं आपकी समस्याओं का समाधान कराने का पूर्ण प्रयास करूंगा।  पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम विधायक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जिले में कांग्रेस बहुत मजबूत है ।विगत 15 माह के कांग्रेस के कार्यकाल ने जनता के दिल में प्रेम कमाया है, और वही प्रेम जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशियों को प्राप्त होगा । पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम ने राष्ट्रीय सचिव से कहा कि आप हमारी बात दिल्ली के नेताओं को अवगत कराइए हमारा कार्यकर्ता आर्थिक रूप से कमजोर है, लेकिन मानसिक रूप से कांग्रेस पक्ष के लिए बहुत ही मेहनती और मजबूत है। इसी कड़ी में आगे संबोधन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल को और कांग्रेस के 15 माह के माननीय कमलनाथ जी के कार्यकाल को आप जनता में जाकर अवगत कराएं जनता जानती है कांग्रेस गरीबों, किसानों, मजदूरों युवाओं महिलाओं के भविष्य की चिंता करती है, और भाजपा की सरकार उद्योग पतियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य करती हैं। आप सभी एकजुट होकर आपसी मनमुटाव को त्याग कर कांग्रेश के हाथ को मजबूत कीजिए । कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सी पी मित्तल ने कहा कि आज आप सभी के बीच आकर मैं अत्यंत हर्षित हूं ।आप सभी के ऊर्जावान नेतृत्व से कांग्रेस ने डिंडोरी जिले में प्रचंड विजय श्री को हासिल किया है, और मध्य प्रदेश में दोनों विधानसभा जीतने का सौभाग्य प्राप्त किया है। आप सभी की भावनाओं से मैं अवगत हुआ हूं, और आपके विचारों को मैं मध्यप्रदेश कॉग्रेस स्तर पर, अखिल भारतीय कांग्रेस स्तर पर रखूंगा, और आपके बतलाए हुए हर सुझावों पर अमल करूंगा। आज मेरा जिला मुख्यालय पर आगमन हुआ है, और  निकट भविष्य में आपके बीच आकर  ब्लॉक स्तरीय बैठकों का आयोजन करके मैं प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ चर्चा करूंगा,  आप सभी ने जिस आत्मीयता के साथ मेरा स्वागत किया है उसका में आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सभी ब्लॉकों से आए हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अयोध्या प्रसाद बिलैया जी, को श्रद्धांजलि अर्पित की
बैठक के समापन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अयोध्या प्रसाद बिलैया जी, के निधन पर कॉग्रेस के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक के उपरांत वरिष्ठ कांग्रेसी अयोध्या प्रसाद बिलैया जी, के परिवार के बीच में जाकर कांग्रेसी नेता एवं पदाधिकारियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।