बढ़ती ठंड में भी नगर में नहीं जल रहे अलाव - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बढ़ती ठंड में भी नगर में नहीं जल रहे अलाव

डिंडौरी आई विटनेस न्यूज़ 24, जिला डिंडोरी ठंड के लिए जाना जाता है नर्मदा तट होने के कारण नगर में ठंड का कुछ ज्यादा ही असर देखने को मिलता है दिसंबर जनवरी में डिंडोरी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ती है मौसम साफ होते ही नगर में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया है ठंड से बचाव के लिए हर वर्ष नगर प्रशासन नगर में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करता था, लेकिन इस वर्ष आधा दिसंबर गुजर जाने के बाद भी नगर में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे नगर वासियों में आक्रोश व्याप्त है शाम ढलते ही ठेला चालक मुसाफिर परिक्रमा वासी सहित अन्य राहगीर नगर में जलने वाले विभिन्न स्थानों पर अलाव का सहारा ले लेते थे वहीं इस वर्ष अलाव ना जलने से सभी को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती ठंड के कारण नगर में बाजार भी जल्द बंद हो रहे हैं जबकि ठंड से बचाव के लिए लोग खड्डा पन्नी बटोर कर ठंड से बचाव कर रहे हैं नगर वासियों की जिला प्रशासन से मांग है नगर में शीघ्र अलाव व्यवस्था शुरू की जाए

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।