धान खरीदी केन्द्र पहुॅचे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत कार्यकर्ताओं के साथ किया निरीक्षण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

धान खरीदी केन्द्र पहुॅचे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत कार्यकर्ताओं के साथ किया निरीक्षण

डिण्डौरी :- आई विटनेस न्यूज़ 24,विदित है कि जिले के भाजपा कार्यकर्ता एवं किसानो द्वारा बार बार अवगत कराया जा रहा था कि धान खरीदी केन्द्रो मे बारीकी से गुणवत्ता की जॉच की जा रही है साथ ही तोलने के बाद धान को डिण्डौरी गोदाम से वापस किया जा रहा है इसको लेकर किसानो के समर्थन मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत एवं मण्डल के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ धान खरीदी केन्द्र बजाग पहुॅचे। वहॉ पर उन्होने देखा कि किसानो की धान उडाई पंखे से साफ करवाकर धान खरीदी की जा रही है। उन्होने किसानो से चर्चा की तो बताया कि धान डिण्डौरी गोदाम से सर्वेयर के द्वारा बारीकी से गुणवत्ता की जॉच करके वापस की जा रही है। इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने नाराजगी व्यक्त किया और किसानो को आस्वस्थ किया कि किसानो को धान खरीदी केन्द्र से गुणवत्ता वाली किसान की धान को वापस नही किया जायेगा। उन्होने इस संबंध मे केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं जिला प्रशासन से अवगत कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने किसानो से आग्रह किया है कि खरीदी केन्द्रो मे धान लेकर जाये और समय सीमा मे अपनी फसल बेचें। इस मोके पर भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ मण्डल अध्यक्ष अश्वनी चौरासिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य राजेन्द्र प्रसाद दुबे, डिण्डौरी जनपद के पूर्व अध्यक्ष महेश धूमकेती, मण्डल महामंत्री प्रमोद साहू, ब्रजमोहन परस्ते, वरिष्ठ नेता कमलेश पटेरिया, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, ओमप्रकाश साहू, प्रेमलाल यादव, धमेन्द्र मानिकपुरी, वेषण साहू, राजेश साहू, नीरज मुझवार,  जनपद सदस्य ललिता धुर्वे, श्रीमति शांति धुर्वे, धनमत बाई, गीता गायग्वाल, प्रशांत साहू, सौरव सोनी, गुल्लू साहू, जुगलकिशोर साहू, जागेश्वर साहू, चमरू यादव सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्तागण एवं किसान उपस्थित रहें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।