पेट्रोलियम पदार्थ एवं बिजली बिल वृद्धि, किसान-विरोधी सरकार के विरोध में कांग्रेस का धरना 19 दिसंबर को - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पेट्रोलियम पदार्थ एवं बिजली बिल वृद्धि, किसान-विरोधी सरकार के विरोध में कांग्रेस का धरना 19 दिसंबर को

डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज़ 24, जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा लगातार गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल, के दामों पर की जा रही बेतहाशा वृद्धि, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के बिलों में की जा रही बढ़ोतरी एवं किसान विरोधी कृषि विधेयक को वापस लेने किसानों के समर्थन में दिनांक 19 दिसंबर दिन शनिवार समय दोपहर 12:00 बजे से  गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के द्वारा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, केंद्र सरकार की एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में समस्त कांग्रेस जन सादर आमंत्रित हैं।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।