Dindori: iwitness news 24- जिला किसान खेत मजदूर विभाग के अध्यक्ष गणेश दास सोनवानी ने विधायक ओमकार सिंह मरकाम के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम एसडीएम डिण्डौरी को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश शासन की ओर से धान खरीदी दिनांक 1 दिसंबर 2020 से संचालित किया गया है धान खरीदी केंद्रों में दर्शकों के द्वारा धान विक्रय करने हेतु संचालित केंद्रों में ले जाया जाता है तब धान खरीदी संचालकों के द्वारा यह कह दिया जाता है कि धान खराब है धान को अमानक ठहरा कर वापस कर दिया जाता है और धान की खरीदी नहीं की जाती है कृषकों को परेशान किया जाता है जिससे समनापुर ब्लाक के कृषक भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं एवं कृषकों में भारी आक्रोश बना हुआ है।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है कि कृषकों की समस्या को देखते हुए अतिशीघ्र धान खरीदी की जाए अन्यथा 21 दिसंबर 2020 को ग्राम मझगांव धान खरीदी केंद्र लैंप पिपरिया विकासखंड समनापुर में समस्त कृषक चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। कलेक्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन सौंपने विधायक ओमकार सिंह मरकाम, डिंडोरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जावेद इकबाल, चैन सिंह तेकाम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
