डिंडोरी-: आई विटनेस न्यूज़ 24,डिंडौरी स्टार स्टेज भारत की सबसे मीठी आवाज़ के मालिक महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफ़ी साहब का जन्मदिन बेहद खा़स अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। रफ़ी साहब के बर्थ-डे के मौके पर डिण्डौरी स्टार स्टेज के सिंगर्स ने उनके कुछ बेहद फेमस हुये गीतों को यू-ट्यूब पर लाइव ईवनिंग प्रोग्राम में गाकर रफी़ सा० को कुछ पल के लिए फिर से जिंदा कर दिया।
रफी सा० का ये गाना 'तुम मुझे यूं भूला न पाओगे, जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे संग संग तुम भी गुनगुनाओगे' किसे पता था कि हमेशा के लिए हकीकत हो जाएगा और इस गीत को स्टार स्टेज के टेलेंटेड सिंगर शुभम ने गाकर प्रोग्राम की शानदार शुरुआत कर एक टोन सेट कर दी, फिर आए संगीत की देवी सरस्वती के सच्चे सेवक और डिण्डौरी की आवाज़ सीजन-2 के चैम्पियन लक्ष्मी , जिनकी आवाज में लाइव जुडे आँडियंस ने जब इक हसीन शाम शाम को दिल मेरा खो गया सुना तो बेहद संतोषभरे कमेंट्स ने प्रोग्राम का कद और ऊंचा कर दिया।इस बीच खराब सेहत के बीच भी प्रोग्राम को होस्ट कर रहे स्टार स्टेज के मेंटर दीपक पाण्डे ने जब चोधवीं का चाँद गाया तो बहुसंख्यक श्रोताओं ने अपने शानदार काम्पलीमेंट्स भरे कमेंट्स की झडी लगा दी। इस तरह दर्शकों के बहुत सारे वन्स मोर कमेंट्स और प्यार व स्नेह के चलते केवल 45 मिनिट का नियत प्रोग्राम, दो घण्टों से भी ज़्यादा वक्त तक चलता रहा।
स्टार की एक और सुरीली आवाज़ सोनाली नेपाली और यंग टैलेंट शुभम के गाए बेहद कठिन गीत ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं हम क्या अरे ने भी लाईव आँडियंस सहित लाइव रूम में उपस्थित स्टार स्टेज के अध्यक्ष मिंटू जोशी, सचिव/प्रोग्राम कोर्डिनेटर अकील अहमद सिद्दीक़, उपाध्यक्ष कमलेश अवधिया सहित सदस्य तकाज़ अहमद मंसूरी एवं प्रोग्राम में पूरा लाँजिस्टिक व एक्यूपमेंट सपोर्ट करने वाले मुकेश प्रधान की खूब तालियाँ बैटरी।
डिंडौरी की आवाज़ सीजन 2 की रनर-अप पारूल जैन और मेंटर दीपक पांडे जी के युगल गीत कितना प्यारा वादा है इन मतवाली..... को भी डिंडौरी और डिंडौरी के बाहर से जुड़े यू-ट्यूब के बहुत सारे दर्शकों ने बहुत बहुत पसन्द किया। प्रोग्राम की खास बात यह भी थी कि आँडियंस ने सुरेश लाईट हाऊस के प्रोप्राइटर और प्रोग्राम आँडियो कोआर्डिनेटर प्रतीक गुप्ता तथा विजुअल कोआर्डिनेटर अविनाश टाण्डिया और कैमरा टैक्निकल सपोर्ट के लिए OSM STUDIO संचालक पवन चौरसिया द्वारा सीमित संसाधनों के बीच दिये गये क्वालिटी लाईव फीड की जमकर सराहना की। प्रोग्राम के आखिर में रफ़ी के बडे प्रशंसक और डिण्डौरी स्टार स्टेज के अध्यक्ष मिंटू जोशी ने अपनी खु़श्क़ आवाज़ में न फ़नकार तुझ सा तेरे बाद आया मोहम्मद रफ़ी तू बहुत याद आया गाकर उस महान कलाकार को याद किया और बताया कि नौशाद साहब जैसे दिग्गज संगीतकार रफ़ी साहब की आवाज़ को हिन्दुस्तान की आवाज़ इसलिए कहते थे, क्योंकि वो हिन्दुस्तान की आवाज़ थे, हैं और हमेशा रहेंगें। साथ ही अध्यक्ष मिंटू जोशी ने सभी आँडियंस का आभार व्यक्त करते हुए सभी सिंगर्स और समिति के सभी सहयोगियों के प्रति क्रतग्यता प्रकट की और अपनी तरह के इस पहले यू-ट्यूब लाइव प्रोग्राम को आगे भी जारी रखने का भरोसा भी जताया। स्टार स्टेज के बेहद कर्मठ और लो-प्रोफाईल रहकर पर्दे के पीछे रहकर भी प्रोग्राम की प्राणवायु माने जाने वाले सचिव अकील अहमद ने रफ़ी सा० के लिए अपने अनोखे अंदाज़ में *हसरत मोहानी* का एक शेर पढा़ कि -
अगर मर गया रूह आया करेगी
तुझे देख कर गीत गाया करेगी।
