किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

डिण्डौरी- आईविटनेस न्यूज 24-  जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर आज जिला कलेक्टर कार्यालय में एस डी एम महेश मंडलोई को ज्ञापन सौंपकर जिले में व्याप्त समस्याओं के शीघ्र निराकरण कराने की मांग की गई है । ज्ञापन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है कि विगत माह में राशन दुकानों में बांटने वाले चावल का आवंटन कम कर दिया गया है। ग्रामीण जनों ने बताया कि जानकारी लेने पर यह बताया जाता है कि गरीबों के द्वारा  राशन  नहीं खरीदा जा रहा है, जिससे  अगले माह का आवंटन में बचा हुआ राशन ओपनिंग बैलेंस में दिखाई देता है, जिसके कारण ऑनलाइन आवंटन कम हो जाता है। जिला कांग्रेस कमेटी ने यह मांग की है कि इस बात की जांच कराई जाए पूर्व में कहीं अपात्र व्यक्तियों के नामों से राशन निकासी तो नहीं हो रही थी, या अब पात्र गरीबों को राशन वितरण नहीं किया जा रहा है, इसकी जांच कराई जाए। ज्ञापन में दूसरे बिंदु पर यह मांग की गई है कि किसानों की धानों को धान केंद्रों में कहीं कहीं प्रति कट्टी धान तुलाई 40 किलो 800 ग्राम, कहीं 41 किलो 800 ग्राम, या कहीं 41 किलो 600 ग्राम, धान सोसाइटी में तुलवाई जा रही है जबकि 40 किलो 580 ग्राम,तुलाई शासन  के द्वारा निर्धारित की गई है जानकारी किसानों ने दी है,जांच कराई जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि  विभिन्न समितियों में सर्वेयर पदों पर समिति के ही सेल्समैन, चौकीदार, लेंमपस प्रबंधक पद पर नियुक्त हो गए हैं, जबकि सर्वेयर हेतु योग्यता निर्धारित की गई है, सर्वेयर के पदों पर गलत तरीके से भर्ती कर भ्रष्टाचार कर शासकीय राशि के दुरुपयोग की शिकायतें ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त हो रही हैं, जांच कराई जाए।  किसानों की धानों की खरीदी कराई जाए। किसानों की धानों को अमानक बताकर उन्हें परेशान किया जा रहा है किसानों की समस्याओं का निराकरण शीघ्र कराया जाये। ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई है कि कि राशन की दुकानों में बांटने वाले वन्या नमक की सैंपलिंग कराई जाए, नमक को ग्रामीणों ने गुणवत्ता हीन बताते हुए सैंपलिंग करवाने की मांग की है वन्या नमक की सैंपलिंग  कराई जाए। ज्ञापन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी ने मांग किया है कि कार्यालय कलेक्टर जिला सत्कार अधिकारी जिला डिंडोरी द्वारा जारी किए जा रहे प्रोटोकॉल में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 103 विधायक माननीय श्री भूपेंद्र मरावी  का नाम शामिल  नहीं  किया जा रहा है, प्रोटो कॉल में विधायक शहपुरा का नाम जुड़वाया जाये। ज्ञापन सौंपते समय नित्यानंद कटारे पूर्व मंडी अध्यक्ष, बृजेंद्र दीक्षित महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, आलोक शर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, अविनाश गौतम प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी, विजय दहिया कार्यालय प्रभारी सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।