डिंडोरी-:आई विटनेस न्यूज़ 24, एक ही परमात्मा के अनेक नाम हैं.संत कबीर साहब धर्म के ठेकेदारों से पूछते हैं कि ये भोले भाले इंसानों को किसने भरमा दिया है? हर इंसान का परमात्मा से सीधा संबंध है,फिर धर्म के बिचौलियों की जरुरत क्या है? इन्ही बिचौलियों के शिकार कुछ लोग हो गए हैं,गरीबी और पिछड़ेपन के शिकार आदिवासी इलाकों में ईसाई मिशनरीज काफी दिनों से लोगों के बीच उनके उत्थान का काम कर रही है।
मिशनरीज पर ये आरोप भी लगते रहे हैं कि इस काम की आड़ में ये संगठन प्रलोभन देकर आदिवासियों को धर्म परिवर्तन करा ईसाई बनाने में लगे हैं। हालांकि ईसाई धर्म से जुड़े लोग जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों से इंकार करते रहे हैं। ये बात भी उतनी ही सच है कि इन इलाकों में बीते कुछ दशक में धर्म परिवर्तन की घटनाओं में इजाफा हुआ।
दिनांक 31-12-2020 को पड़रिया पंचायत का पोषक गांव नीमटोला बजाग-तहसील में सात लोगों को घर बापिस कराया गया अखलेश पटैरिया दिगम्बर पाठक मानिक सरपंच के अथक प्रयास से एक सप्ताह में बीस परिवार को वापिस हिन्दू धर्म में शामिल कराया गया ये अभियान अभी जोर-शोर से जारी है बजाग क्षेत्र में हजारों लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया गया है उन्हे घर वापसी का बीड़ा उठाया गया है
