वन मंत्री कुँवर शाह ने नवीन बफर मार्ग कुम्भापानी-टिकाडी का किया शुभारंभ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

वन मंत्री कुँवर शाह ने नवीन बफर मार्ग कुम्भापानी-टिकाडी का किया शुभारंभ

भोपाल-:आई विटनेस न्यूज24, वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि 'बफर में सफर'' परियोजना में सफारी मार्ग की शुरूआत होने से पेंच के कर्माझिरी गेट पहुँचने वाले पर्यटक दिन-रात की सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। कुंवर शाह सिवनी जिले में स्थित पेंच नेशनल पार्क कर्माझिरी परिक्षेत्र में नवीन कुम्भापानी-टिकाड़ी बफर मार्ग का शुभारंभ कर रहे थे।

वन मंत्री कुंवर शाह ने कहा कि वन विभाग स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की तलाश में कोर एरिया के साथ ही बफर क्षेत्र में भी पर्यटन गतिविधि संचालित कर रोजगार उपलब्ध करवायेगा। उन्होंने कहा कि कर्माझिरी की शांताबाई, जो अपने घर में ही होटल संचालित कर आज बेहतर जीवन-यापन कर रही हैं, वैसे ही अन्य ग्रामीण भी रोजगार सृजन की पहल में सक्रिय रूप से सहभागी होकर होटल, सफारी वाहन संचालन की गतिविधियों के साथ गाइड के रूप में सेवा देकर टाइगर रिजर्व से जुड़ें। वन मंत्री ने नवीन बफर मार्ग में स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक और अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।