डिण्डौरी पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय पर हुए हमले से मध्य प्रदेश में बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता गुस्से में हैं। विजयवर्गीय की गाड़ी पर डायमंड हार्बर इलाके में पत्थरों से हमला किया गया। उस समय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उनके साथ थे। बीजेपी का आरोप है कि हमला तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया। इसके विरोध में डिंडोरी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के सामने ममता बनर्जी का पुतला दहन किया । भाजपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तानाशाही में उतारू है लोकतंत्र की हत्या कर रही है जिसके विरोध में भाजपा ने उनका पुतला दहन किया ।
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
