दिल्ली एम्स का नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर / वार्ड में मरीजों को अकेला छोड़ हड़ताल पर गया नर्सिंग स्टाफ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दिल्ली एम्स का नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर / वार्ड में मरीजों को अकेला छोड़ हड़ताल पर गया नर्सिंग स्टाफ

नई दिल्ली

          AIIMS नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चला गया है एम्स नर्सिंग यूनियन की सरकार से 23 मांगी थी जो पूरी नहीं हुई और भारत सरकार की उपक्रम कंपनी बेसिल becil को नर्सिंग स्टाफ का ठेका दिए जाने से नाराज होकर एम्स नर्सिंग स्टाफ यूनियन ने यह कदम उठाया है

नर्सिंग स्टाफ की मांग

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS के पांच हजार नर्सिंग स्टाफ अचानक हड़ताल पर जाने से अस्पताल में भर्ती मरीजों की मुश्किल बढ़ गई है. संक्रमण के दौर में नर्सिंग स्टाफ मरीजों को वार्ड में अकेला छोड़ हड़ताल पर चला गया.  एम्स नर्सिंग एसोसिएशन का कहना है कि उनकी 23 मांग में से एक भी मांग पूरी नहीं की गई है.

दरअसल नर्सिंग स्टाफ की बड़ी मांग है कि सेंट्रल पे कमीशन के छठे वेतनमान की विसंगतियां दूर की जाएं.एम्स नर्सेस एसोसिएशन का आरोप है कि सालभर पहले खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इन विसंगतियों को दूर करने का आश्वासन दिया था लेकिन करोना का बहाना लेकर अब इसे मना कर दिया गया है. 

एम्स के पांच हजार नर्सिंग स्टाफ को 16 तारीख से हड़ताल पर जाना था, लेकिन आरोप है कि सोमवार (14 दिसंबर) को ही एक भारत सरकार की उपक्रम कंपनी बेसिल को नर्सिंग स्टाफ देने का ठेका दे दिया गया. इससे नाराज नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चला गया है.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS के निदेशक ने आज अपने 5,000-मजबूत नर्सिंग स्टाफ के लिए एक भावनात्मक अपील की, जो दोपहर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की.

AIIMS के प्रोफेसर रणदीप गुलेरिया ने कहा, “मुझे COVID-19 के दौरान किए गए जबरदस्त काम के लिए एम्स परिवार पर बहुत गर्व है। राष्ट्र गर्व करता है. दुर्भाग्य से, महामारी के समय, नर्सों की यूनियन हड़ताल पर चली गई है.” उन्होंने एम्स नर्स यूनियन को एक वीडियो संदेश में ये बात कही.

एम्स नर्सेज यूनियन के महासचिव फेमर सीके ने एम्स निदेशक से पूछा. “प्रो रणदीप गुलेरिया के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है. लेकिन अगर वह दावा करते हैं कि हमारी सभी माँगें पहले ही पूरी हो चुकी हैं, तो हाल के सभी आश्वासन क्या थे?”

  सरकार से उम्मीद है कि जल्द ही नर्सिंग स्टाफ कि पुनः बहाली एम्स में हो जाएगी और वह अपने काम पर वापस आ जाएंगे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।