आई विटनेस न्यूज़24 डिंडौरी,डिंडौरी के ग्राम पंचायत मड़ियारास स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थिति जर्जर होने की वजह से शासन द्वारा भवन मरम्मत कार्य के लिए 6 लाख रुपये जारी किया गया है परन्तु उपयंत्री और ठेकेदार की साँठ गाँठ के चलते मरम्मत कार्य बेहद घटिया स्तर का कराया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए उक्त कार्य में रोक लगाने की माँग की थी। ग्रामीणों के अनुसार उक्त कार्य में संबंधित ठेकेदार द्वारा रेत की जगह डस्ट का उपयोग किया जा रहा है तथा सीमेंट की मात्रा भी बेहद कम है। ऐसी स्थिति में मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। जबकि बरसात के दिनों में उप स्वास्थ्य केन्द्र की छत से पानी टपकता है जिससे मरीजों को परेशानी होती है। इन्ही बातों के मद्देनजर शासन द्वारा राशि जारी कर भवन की मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है परन्तु उपयंत्री और ठेकेदार की मनमानी के चलते मरम्मत कार्य बेहद घटिया स्तर का कराया जा रहा है और शासन प्रशासन को चूना लगाया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा कार्य में रोक लगाने की माँग की गई है वावजूद इसके मरम्मत कार्य में रोक नहीं लगाई जा रहा है और घटिया निर्माण कार्य जारी है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से उक्त कार्य में रोक लगाए जाने तथा जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी सहित ठेकेदार पर कार्रवाई की माँग की है।
Home
Unlabelled
उपयंत्री और ठेकेदार की साँठ गाँठ के चलते मडियारास उप स्वस्थकेन्द्र में हो रहा भ्रष्टाचार
उपयंत्री और ठेकेदार की साँठ गाँठ के चलते मडियारास उप स्वस्थकेन्द्र में हो रहा भ्रष्टाचार
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
