आई विटनेस न्यूज़ 24 डिंडोरी,मेंहदवानी विकास खंड मुख्यालय में तीन दिवसी शिविर का आयोजन किया गया है, मेंहदवानी के ग्राम पंचायत भवन में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। सोमवार को पहला दिन नेटवर्क औऱ सर्वर की भेंट चढ़ गया पहले ही दिन आयुष्मान कार्ड बनवाने लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन पहले दिन नेटवर्क तथा सर्वर की समस्या के चलते लगभग 70 लोगों का ही आयुष्मान कार्ड बन पाया , जबकि शिविर के दो दिन अभी बाकी हैं। केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना जिसके तहत प्रत्येक आयुष्मान कार्ड धारी का 5 लाख तक का मुफ्त इलाज किए जाने का प्रावधान है। प्रशासन मुनादी कर लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिये है , वर्तमान में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है जिसके चलते शिविर में कार्ड बनवाने लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
Home
Unlabelled
आयुष्मान कार्ड बनवाने मेहदवानी में उमड़ रही भीड़
आयुष्मान कार्ड बनवाने मेहदवानी में उमड़ रही भीड़
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
