संत भैयाजी सरकार की हालत हुई नाजुक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

संत भैयाजी सरकार की हालत हुई नाजुक

जबलपुर: आईविटनेस news24- नर्मदा नदी को संरक्षित करने सात सूत्रीय मांगों को लेकर संत भैयाजी सरकार अन्न का परित्याग करके सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। सत्याग्रह के 20वें दिन भैयाजी की हालत बिगड़ी और उन्हें गोलबाजार स्थित जामदार हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया।
भैयाजी के अनुयायी बताते हैं कि उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कर नर्मदा नदी के किनारे अवैध निर्माण, उत्खनन और अतिक्रमण होना थम नहीं रहा है। शासन-प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण, उत्खनन या अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। मौजूदा व्यवस्था से परेशान होकर ही प्रकृति उपासक संत भैयाजी सरकार ने सत्याग्रह आंदोलन का रास्ता अपनाया। आंदोलन के दौरान भैयाजी की हालत बिगड़ने से निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।