आई विटनेश न्यूज़ 24 डिंडौरी, 9 दिसंबर 2020 दिन बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय डिंडोरी परिसर में स्टाफ की लापरवाही के चलते जननी एक्सप्रेस में ही गर्भवती महिला ने नवजात को दिया जन्मा नवजात के जन्म लेते ही परिजनों ने जिला चिकित्सालय डिंडोरी में स्टाफ से बच्चे की देखरेख के लिए लगातार गुहार की मगर स्टाफ के कानों में जूं तक नहीं रेंगी वक्त बीतता गया परिजन गुहार लगाते रहे अंत 30 वर्षीय जच्चा गणपति बाई ने जननी एक्सप्रेस में ही अपने बच्चे को खो दिया परिजन धर्म सिंह का कहना है कि वे लोग सुबह तकरीबन 11:30 बजे जिला चिकित्सालय अस्पताल पहुंच गए थे जच्चा की हालत बिगड़ती देख अस्पताल में स्टाफ को कई बार सूचित किया गया स्टाफ की गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते जच्चा जननी एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा में तड़पती रही और बच्चे को जननी एक्सप्रेस में ही जन्म दिया कुछ ही देर में नवजात चल बसा आश्चर्य की बात है कि इतने संवेदनशील मामले में भी जिला चिकित्सालय का स्टाफ असंवेदनशील कैसे हो सकता है वहीं स्वास्थ्य विभाग के डी पी एम का कहना है जच्चा की जांच से पता लगा है कि बच्चे की गर्भ में ही मृत्यु हो गई थी हालांकि ये कोई नई बात नही है पूर्व में भी ऐसी घटनाएं जिला चिकित्सालय डिंडौरी में हो चुकी है
लापरवाही की भेंट चढ़ा नवजात
Tags
# dindori
# Madhya Pradesh
# Top
Share This
About Editor In Chief
Top
Labels:
dindori,
Madhya Pradesh,
Top
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
