VJChithra suicide: रात 2.30 बजेशूटिंग से लौटी, नहाने गई और कर ली आत्महत्या - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

VJChithra suicide: रात 2.30 बजेशूटिंग से लौटी, नहाने गई और कर ली आत्महत्या

आई विटनेस न्यूज़ 24, तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा (VJ Chithra) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। 28 साल की वीजे चित्रा को लोकप्रिय शो 'पांडियन स्टोर्स' में मुलई की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। अभिनेत्री को कथित तौर पर तमिलनाडु के नाज़रेथपेट्टई की पांच सितारा होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्टों में कहा गया है कि दिवंगत टीवी अभिनेत्री मंगलवार रात को ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग खत्म करने के बाद 2:30 बजे अपने होटल के कमरे में लौट आई थीं। वह अपने मंगेतर हेमंत के साथ होटल में रह रही थीं। दोनों ने कुछ महीने पहले सगाई की थी। पुलिस को दिए अपने बयान में हेमंत ने कथित तौर पर दावा किया है कि शूटिंग से लौटने के बाद, चित्रा ने उसे बताया कि वह नहाने जा रही है और जब वह लंबे समय तक बाहर नहीं निकली, तो उसने होटल के कर्मचारियों को बुलाया। जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया, तो कथित तौर पर चित्रा को छत के पंखे से लटका पाया गया।
VJ   Chithra के परिवार के बयान आना बाकी हैं। तमिल टीवी अभिनेत्री के प्रशंसकों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस बीच, नाज़रेथपेटाई पुलिस ने मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस चित्रा की मौत के कारणों का पता लगा रही है और शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।