Madhya Pradesh Local Body Elections - फरवरी तक हो जाएंगे नगरीय निकाय चुनाव, कभी भी हो सकती है घोषणा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

Madhya Pradesh Local Body Elections - फरवरी तक हो जाएंगे नगरीय निकाय चुनाव, कभी भी हो सकती है घोषणा

आई विटनेस न्यूज़ 24, मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों के चुनाव फरवरी तक हो जाएंगे। चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। इसको लेकर आयोग में बैठकों का दौर चल रहा है।
महापौर से लेकर वार्ड स्तर तक आरक्षण संपन्‍न

सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव को लेकर महापौर से लेकर वार्ड स्तर तक आरक्षण हो चुका है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की तैयारी, अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण और कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

चुनाव एक जनवरी 2020 की मतदाता सूची से कराया जाएगा

आयोग के अधिकारियों का कहना है कि चुनाव एक जनवरी 2020 की मतदाता सूची से कराया जाएगा। जिन निकायों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण होना था, उनका अंतिम प्रकाशन 13 दिसंबर को हो चुका है। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए तय गया है कि किसी भी मतदान केंद्र में एक हजार से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे।
 कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रबंध क‍िए जाएंगे

मतदान केंद्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सेनिटाइजर, मास्क और पर्याप्त शारीरिक दूरी का प्रबंध रहेगा। मतदाताओं को मतदान के लिए दास्ताने दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया जनवरी से शुरू होकर फरवरी में पूरी हो जाएगी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।