मध्य प्रदेश आदिवासी गौटिया कोल महापंचायत परगना डिंडौरी का दिनाँक 03 ,01 2021 दिन रविवार को बिरसा मुंडा नगर डिंडौरी में विशेष महापंचायत का आयोजन किया गया । - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्य प्रदेश आदिवासी गौटिया कोल महापंचायत परगना डिंडौरी का दिनाँक 03 ,01 2021 दिन रविवार को बिरसा मुंडा नगर डिंडौरी में विशेष महापंचायत का आयोजन किया गया ।

डिंडोरी-:आई विटनेस न्यूज24,  03 ,01 2021 दिन रविवार को बिरसा मुंडा नगर डिंडौरी में विशेष महापंचायत का आयोजन किया गया ।उक्त महापंचायत में लगभग 30 से 35 ग्रामों के गौटिया दीवान एवं पंच गढ़ सम्मिलित हुए सभी के सलाह मशवरा सहमति उपरांत सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिया गया ।।

प्रस्ताव क्रमांक 1 --अमर शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्थल डिंडौरी का बाउंड्री वाल एवं सौंदर्य करण शीघ्र  प्रारंभ करवाए जाने हेतु दिनाकं 12,01,2021 को  मुख्यमंत्री के नाम डिंडौरी कलेक्टर को  ज्ञापन सौंपा जाए

प्रस्ताव क्रमांक 2 --- कोल समाज की सभा सम्मेलन मीटिंग बैठक सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों हेतु भूमि की मांग को लेकर दिनांक 12, 01,2021 को मुख्यमंत्री के नाम डिंडौरी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाए 

प्रस्ताव क्रमांक 3-- आदिवासी समाज की पढ़ी-लिखी पोस्ट ग्रेजुएट व सरकारी कर्मचारी लड़कियां जो सामान वर्गों के साथ शादी विवाह कर ली है  उनकी आदिवासी होने की जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर उन्हें सामान्य वर्ग की जाति प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें आदिवासी कोटे से मिलने वाले लाभों से तत्काल वंचित किया जाए

 इस हेतु 12 01 2021 को मुख्यमंत्री के नाम डिंडौरी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाने 
हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।