डिंडोरी सहायक आयुक्त ने की कार्यवाही शिक्षक सुरेंद्र बछलहा को किया सस्पेंड - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडोरी सहायक आयुक्त ने की कार्यवाही शिक्षक सुरेंद्र बछलहा को किया सस्पेंड

डिंडौरी-:आई विटनेस न्यूज24,डिंडौरी जिले के बजाग ब्लॉक की गाड़ासरई पंचायत स्थित पाटन प्राइमरी स्कूल के सहायक शिक्षक सुरेंद्र बछलहा को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. अमर सिंह उइके ने शिक्षक का निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में शिक्षक बछलहा बजाग ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) ऑफिस में बैठेंगे। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा। गौरतलब है कि 02 जनवरी को ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर भारी हंगामा किया था। वह शिक्षक बछलहा की कार्यशैली से नाराज थे और उनके निलंबन/तबादले को लेकर कलेक्टर बी. कार्तिकेयन से शिकायत की थी। 

ग्रामीणों में इतना आक्रोश था कि उन्होंने स्कूल में ताला तक जड़ दिया था और प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक शिक्षक पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, वह बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। सोमवार को शैक्षिक अमला हरकत में आया और चार सदस्यीय जांच टीम स्कूल पहुंची। टीम में शामिल ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) बीएस पंद्राम, BRC ब्रजभान गौतम, प्रिंसिपल अमोल सिंह मरावी और गाड़ासरई के जनशिक्षक अनिल मरावी ने जांच प्रतिवेदन बनाकर सहायक आयुक्त को भेजा, जिसके आधार पर आज डॉ. अमर सिंह उइके ने शिक्षक सुरेंद्र बछलहा को सस्पेंड कर दिया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।