डिंडौरी जिले में बदली प्रशासनिक व्यवस्था असिस्टेंट कलेक्टर सृष्टि देशमुख को सौंपा बजाग तहसील, चंद्रशेखर मिश्रा और एससीएस परते कार्यमुक्त - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडौरी जिले में बदली प्रशासनिक व्यवस्था असिस्टेंट कलेक्टर सृष्टि देशमुख को सौंपा बजाग तहसील, चंद्रशेखर मिश्रा और एससीएस परते कार्यमुक्त

डिंडोरी-:आई विटनेस न्यूज 24,डिंडौरी तहसीलदार बिसन सिंह का दायरा बढ़ा, बजाग ब्लॉक के आहरण संवितरण अधिकारी और भू-अभिलेख अधीक्षक का प्रभार भी मिला
नेवसा की नायब तहसीलदार नीलम श्रीवास होंगी अमरपुर वृत्त प्रभारी और शाहपुर के नायब तहसीलदार दिलीप मरावी संभालेंगे समनापुर वृत्त 
डिंडौरी कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने जिले के प्रशासनिक ढांचे में थोकबंद तब्दीलियां की हैं। नई व्यवस्था के मुताबिक असिस्टेंट कलेक्टर IAS सृष्टि जयंत देशमुख को बजाग ब्लॉक का तहसीलदार बनाया गया है। बजाग के मौजूदा तहसीलदार व करंजिया के नायब तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा और अमरपुर तहसीलदार सुरेश चंद्र सिंह (एससीएस) परते को भारमुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों का ट्रांसफर पूर्व में क्रमश: उमरिया और सिंगरौली जिले में हो चुका है। कलेक्टर ने डिंडौरी तहसीलदार बिसन सिंह ठाकुर का दायरा भी बढ़ाया है। उन्हें बजाग ब्लॉक के आहरण संवितरण अधिकारी समेत भू-अभिलेख विभाग के अधीक्षक और शाहपुर व नेवसा सर्किल का भार भी सौंपा गया है। 
समनापुर और अमरपुर सर्किल के प्रभारी भी बदले
कलेक्टर ने नेवसा की नायब तहसीलदार नीलम श्रीवास को अमरपुर और शाहपुर के नायब तहसीलदार दिलीप सिंह मरावी को समनापुर सर्किल की जिम्मेदारी प्रदान की है। वहीं, समनापुर के नायब तहसीलदार दिनेश बरकड़े अब करंजिया के नायब तहसीलदार होंगे। गौरतलब है कि बजाग व करंजिया सर्किल की जिम्मेदारी संभालते हुए चंद्रेशखर मिश्रा ने बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली दिखाई है। लॉकडाउन के दौरान उनके कार्यों को क्षेत्र की जनता ने जमकर सराहा है। लिहाजा, यहां से उनका जाना नागरिकों को आसानी से रास नहीं आएगा। मिश्रा ने विशेष तौरपर बैगाचक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। उनके कार्यमुक्त होने पर बैगाचक में निराशा देखी जा रही है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।