कांग्रेस सेवादल की किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा आज डिंडौरी पहुँची , 15 जनवरी तक चलेगी यात्रा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कांग्रेस सेवादल की किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा आज डिंडौरी पहुँची , 15 जनवरी तक चलेगी यात्रा

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज24, केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली और राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर लंबे समय से पड़ाव डालकर बैठे किसानों के समर्थन में किसान संघर्ष यात्रा आज डिण्डौरी पहुँची
सेवा दल की किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार के कृषि बिलों के विरोध में किसानों को जागरूक करने एवं कृषि बिल की कमियों को किसानों को बताने के उद्देश्य यात्रा शुरू की गई है।
इस यात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा दल ने डिंडौरी जिले के गांव के खेतों की मिट्टी,अनाज व पानी सांकेतिक रूप में इकट्ठा किया। सेवादल कार्यकर्ता इस यात्रा के साथ 15 जनवरी को वापस भोपाल लौटेंगे। यात्रा प्रभारी रमेश दिवेदी ने कहा कि यह यात्रा किसानों के सम्मान में निकली जा रही है, जब तक भाजपा तीनों काले कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक सेवादल लगातार किसानों के हित में आवाज़ उठाता रहेगा।
कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को भोपाल से सेवादल मुख्य संगठक रजनीश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा शुरू की। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रजनीश सिंह ने बताया कि किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा 15 जनवरी तक चलेगी। जिसे सात भागों में निकाला जाएगा।डिण्डौरी पहुंची किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रजनीश हरवंश सिंह , अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी चंद्रप्रकाश बाजपेयी , मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम विधायक डिण्डौरी, भूपेंद्र मरावी विधायक शहपुरा,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला , रमेश द्विवेदी सचिव म.प्र. सेवादल, डॉ विमल पांड़े प्रशिक्षक, म. प्र. कांग्रेस सेवादल, डॉ एहसान अली , रूखमणी गोटिया , जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एकलव्य सिंह धुर्वे, गीता सैयाम, संतोष पांडे , समेत सभी पदाधिकारी गण सहित कांग्रेस के वरिष्ठ जन सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी जिला कांग्रेस तथा ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रजनीश हरवंश सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री अयोध्या प्रसाद बिलैया जी के निज निवास में जाकर परिवार जनों से भेंट की और श्रृद्धांजलि अर्पित की।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।