डिंडौरी-:आई विटनेस न्यूज24, सड़कों की बेहतरी को लेकर सूबे की सरकार भले ही फिक्रमंद हो लेकिन भ्रष्ट महकमा है कि सुधरने का नाम नही ले रहा है। महकमे की लूट खसोट का आलम है कि लाखों के बजट से बनने वाली सड़क में घटिया सामग्री प्रयुक्त की जा रही है। जिससे आक्रोशित ग्रामीण भड़क उठे और प्रदर्शन कर विरोध जताया। महकमे की संजीदगी देखे कि इतने विरोध प्रदर्शन के बाद भी सरकारी अमले में कोई बदलाव नहीं दिखा और कोई भी प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को आश्वस्त करने तक नहीं पहुंचा।
डिंडौरी जिले के बजाग ब्लॉक की ग्राम पंचायत मझियाखार के ग्रामीणों को पहली बार सड़क की सुविधा मिल रही है,दरअसल, मझियाखार से लिखनी तक 03 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। इसमें उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता देखने के बाद नागरिकों में जबरदस्त नाराजगी और गुस्सा है। उनका कहना है कि गांव में आजादी के बाद बड़ी मुश्किलों से सड़क बन रही है।क्षेत्री विधायक ओमकार सिंह मरकाम के अथक प्रयास के बाद इस सड़क की स्वीकृति मिली... इस पर भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इससे पहले भी कई शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने मझियाखार से संगमटोला तक चंदा करके पुलिया बना डाली थी। गांव के जागरूक नागरिकों ने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दो-तीन महीने से ज्यादा नहीं टिक पाएगी। पूर्व में गांव में सड़क न होने पर 108 सहित पुलिस वाहन और एम्बुलेंस नहीं आ पाती थी। बड़ी मुश्किल से निर्माण कार्य शुरू हुआ है, लेकिन स्तरहीन निर्माण के कारण ग्रामीणों में गुस्सा और नाराजगी व्याप्त है। गांव के युवाओं ने आरोप लगाया कि सड़क बनने के दौरा विभाग के अलाअधिकारी काम देखने तक की जहमत नहीं उठाते हैं। इसी बात का फायदा उठाकर ठेकेदार मनमाना काम करा रहा है।
अगर प्रशासन ने ठेकेदार के रवैये पर ध्यान देकर जल्द इसकी स्थिति में सुधार नहीं किया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
वही जनप्रतिनिधि नेत्री संतोषी साहू ने मौके पर पहुँच काम का जायजा लिया और अधिकारियों से बातचीत की नेत्री का कहना है कि अधिकारियों ने काम की जांच कर कार्यवाही करने का अस्वाशन दिया है
