डिण्डौरी विकास खण्ड के ग्राम नरिया में टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच संपन्न हुआ। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिण्डौरी विकास खण्ड के ग्राम नरिया में टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच संपन्न हुआ।

डिंडौरी-:आई विटनेस न्यूज 24,आज दिनांक 07/01/2021 दिन गुरूवार को डिण्डौरी विकास खण्ड के ग्राम नरिया में टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच संपन्न हुआ। जोगी टिकरिया और आयोजक टीम नरिया के मध्य खेला गया प्रतियोगिता में नारिया विजयी हुई। जिसमें जनप्रतिनिधियों के द्वारा दोनों पक्ष के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मान. विधायक जी द्वारा सिक्का उछाल के टाॅस करा कर मैच प्रारंभ किया गया। मुख्यरूप से शहपुरा विधान सभा क्षेत्र के युवा विधायक मान. भूपेन्द्र सिंह मरावी जी, विधायक प्रतिनिधि विक्की खान जी, ननकू सिंह परस्ते जिलाध्यक्ष म प्र आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग जिला-डिण्डौरी, उमेश्वरी उइके सरपंच ग्राम पंचायत नरिया, एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक श्री उमराव यादव, मूलचंद मरावी, संजय शर्मा, अमित यादव, महदेल ठाकुर एवं क्षेत्र के आम जनमानस के उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।