योजनाओं के प्रदाय में विलंब किया तो होगी कार्रवाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

योजनाओं के प्रदाय में विलंब किया तो होगी कार्रवाई

भोपाल-:आई विटनेस न्यूज24,मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सुशासन के लिए जनता को शासकीय योजनाओं का समय पर लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। यदि उन्हें इनका लाभ मिलने में विलंब होता है तो विलंब के लिए जिम्मेदार शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत विद्यार्थियों को ऑनलाइन राशि समय पर अंतरित किए जाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सी.एम. हेल्पलाइन 181 के अंतर्गत मोबाइल के माध्यम से स्थानीय निवासी एवं जाति प्रमाण-पत्र एक ही दिन में दिए जाने की सुविधा प्रदान करने वाला म.प्र. देश का पहला राज्य है। सी.एम. हैल्पलाइन में नागरिक अब अपनी शिकायतें व्हॉटसएप नंबर 7552555582 पर भी दर्ज करवा सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी भी उपस्थित थे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।