छत्तीसगढ़ के बस्तर-आईविटनेस न्यूज़ 24, में चंदू नाम के युवक ने अपनी दो प्रेमिकाओं से एक मंडप के नीचे एक साथ सात फेरे लिए गांव केेे लोग इस विवाह चकित रह गए कि ऐसा भी होता है यकीन नहीं हुआ मगर यह सच है विवाह में गांव के बहुत सारे लोग शामिल भी हुए और सहयोग भी किया
चंदू ने बताया करीब 3 साल पहले तोकापाल इलाके में बिजली खंबा लगाने गया था वहां उसकी मुलाकात सुंदरी कश्यप से हुई दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और शादी तक बात पहुंची
सुंदरी कश्यप से प्यार होने के बाद चंदू के गांव में एक शादी हुई जिसमें हसीना बघेल नाम की लड़की आई दोनों ने एक दूसरे को देखा प्यार का इजहार किया और प्यार हो गया
पत्नियों ने कहा- ‘हम बहुत खुश हैं’,
चंदू दोनों को धोखा नहीं देना चाहता था इसलिए उसने हसीना से सुंदरी के साथ अपने रिश्तो की बात बताइ जिस पर हसीना ने कोई एतराज नहीं किया हसीना चंदू के साथ उसके घर पर ही रहने लगी यह बात सुंदरी को पता चली तो वह भी आकर चंदू और हसीना के साथ रहने लगी तीनों एक परिवार की तरह रहने लगे
चंदू के साथ दो औरतों के बिना शादी किए रहने से गांव वाले उंगली उठाने लगे तो कुछ लोगों ने सलाह दी कि बिना शादी किए इस तरह रहना ठीक नहीं शादी कर लो और गांव वालों ने ही मिलकर चंदू के साथ हसीना बघेल, सुंदरी कश्यप की शादी करवा दी।
