18 से 20 जनवरी तक डिण्डोरी जिले में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा है।प्राइवेट कंपनियों में सीधी भर्ती की जाएगी। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

18 से 20 जनवरी तक डिण्डोरी जिले में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा है।प्राइवेट कंपनियों में सीधी भर्ती की जाएगी।

डिंडोरी-:आई विटनेस न्यूज24,रोजगार मेला मध्य प्रदेश का आयोजन मध्य प्रदेश के जिलों में किया जाएगा जिसके तहत मध्यप्रदेश के नौजवान युवक युक्तियों को मध्य प्रदेश रोजगार मेला से नौकरी का सुनहरा मौका मिलेगा। मध्य प्रदेश के रोजगार मेले में कुछ योग्य उमीदवारों को ही नौकरी मिलेगी जिनकी योग्यता 8वीं, 10वीं 12वीं b.a B.Com, B.Sc, MBA रखी गई है मध्य प्रदेश के सेवा योजन कार्यालयों द्वारा निजी क्षेत्र में भी बेरोजगार उमीदवार को रोजगार मेला के अवसर उपलब्ध कराये जाने का प्रयास किये जाता रहा हैं सेवायोजन कार्यालयों द्वारा बेरोजगार उमीदवार एवं नियोजकों को एक ही स्थान पर आमंत्रित कर रोजगार मेला का आयोजन किया जाता रहा है।

नियोजक अपनी जरुरत के अनुसार बेरोजगार उमीदवार का चयन करते हैं इसके साथ साथ बेरोजगार उमीदवार को भी अपनी इच्छानुसार संस्थान/कंपनी का चयन करने की सुविधा उपलब्ध करते है।

 मध्य प्रदेश रोजगार द्वारा बिभिन्न जिलों मे लगभग 35 हज़ार से ज्यादा रिक्त पदो के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है॥ ये सभी नौकरियाँ अलग अलग संस्थानों पर स्थित प्राइवेट कंपनियो मे भर्ती की जाएंगी। आप अपने जले के अनुसार Rojgar Mela मे भाग ले सकते है। रोजगार मेला की सारी जानकारी नीचे दी गयी है।
शा.हायर सेकेंड्री स्कूल गाड़ासरई 18/1/2021 दिन सोमवार, मंगल भवन समनापुर 19/1/2021दिन मंगलवार,कलेक्ट्रेट अडिटोरियम डिंडोरी20/1/2021दिन बुधवार
रोजगार मेला में सात कंपनियां हिस्सा लेंगी 
 बयान के अनुसार यह पहला मौका होगा जब रोजगार मेला में स्थानीय उदयोगों के साथ साथ राष्ट्रीय  कंपनियां भाग लेंगी। अभी तक इस मेले में भाग लेने के लिये कुलोदय टेक्नोपैक दमन गुजरात,रिलायबल फार्ट एडकान लि., सिंह प्रोटेक्टिव सर्विसेस प्रा.लि. औरंगाबाद-नागपुर,इडोफार्म इक्यूपमेंट ट्रक्टर लि. डिंडौरी, वर्धमान यार्न भोपाल,ए वी फायनेंस लिमिटेड। कंपनिया भाग लेंगी ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।