भोपाल -:आई विटनेस न्यूज24, Bird Flu in MP। बर्ड फ्लू का संक्रमण प्रदेश में लगातार पैर पसार रहा है। शनिवार को प्रदेश के चार और जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें शिवपुरी, राजगढ़, विदिशा और शाजापुर शामिल हैं। आगर मालवा में मुर्गा बाजार में टेबल, चाकू आदि से लिया गया एक सैंपल भी पॉजिटिव आया है। हालांकि, बाजार से चार मुर्गों के सैंपल भी लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। सैंपल पॉजिटिव आने के बाद बाजार के सभी मुर्गों को मारकर दफना दिया गया है। यहां के आसपास के पोल्ट्री फार्म्स को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर और नीमच में मुर्गी से जुड़े नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. ये सैंपल चिकन की दुकानों से लिए गए थे. भोपाल की हाई सिक्योरिटी एनिमल लैब में हुई जांच में इंदौर और नीमच से लिए गए सैंपल में H5 वायरस पाया गया है.
अभी तक बर्ड फ्लू का सबसे अधिक असर मध्य प्रदेश में दिख रहा है, यही कारण है कि राज्य सरकार ने प्रभावित इलाकों में अधिक सतर्कता बढ़ा दी है. इससे पहले पहले इंदौर में कौवों की मौत का मामला सामने आया था. वहीं, मंदसौर, आगर, मालवा इलाके में मृत कौवों में H5N8 वायरस की पुष्टि हुई थी. आंकड़ों की मानें, तो 23 दिसंबर से अब तक राज्य में 400 से अधिक ऐसी पक्षियों की मौत हो चुकी है.
इसी संकट को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अहम बैठक बुलाई थी. राज्य सरकार ने करीब दस जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही जहां सबसे अधिक खतरा है वहां की स्पेशल तैयारी है. इंदौर, मंदसौर, मालवा के जिस इलाके में मृत कौवों में फ्लू के लक्षण मिले थे, उसके एक किमी. के दायर में अब लोगों की भी जांच की जाएगी.
वहीं पिछले दिनों डिंडौरी के किसलपुरी क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने कौआ मरने की बात बताई है, अभी यह स्पष्ट नही है कि कौओ की मौत करेंट से हुई है या बीमारी की वजह से थी परंतु जानकारी लगाने से ग्रमीणों में दहसत का माहौल है
