जानिए पिछले 5 दिनों से 2गाँव के लोग क्यों खोद रहे है नदी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जानिए पिछले 5 दिनों से 2गाँव के लोग क्यों खोद रहे है नदी

मुगलकालीन सिक्के मिलने की फैली अफवाह

राजगढ़-:आई विटनेस न्यूज24,मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सोने के सिक्के की तलाश में पूरा गांव पार्वती नदी की खुदाई में लग गया। पिछले पांच दिनों से बड़े, बच्चे और महिलाएं अलग-अलग जगह नदी को खोद कर सोने के सिक्के की तलाश में लगे हुए हैं। राजगढ़ जिले के शिवपुरा और गणूपुरा गांवों में पार्वता नदी से सोने के सिक्के निकलने की अफवाह कुछ इस तरह फैली कि लोगों ने नदी को ही खोदना शुरू कर दिया। एक के बाद एक गांव के सैकड़ों लोग नदी खोदने के लिए पहुंच गए। अब तक किसी को एक भी सिक्का नहीं मिला, लेकिन पिछले पांच दिनों से ये सिलसिला लगातार जारी है।

मुगलकालीन सिक्के मिलने की फैली अफवाह
पार्वती नदी के किनारे ही कुरावर के पास नाना साहब मराठा राजा की समाधि है। इस रास्ते से मुगल भी निकले थे। ऐसे में जब ग्रामीणों को सूचना मिली कि किसी को नदी में 8 -10 मुगलकालीन सिक्के मिले हैं तो उन्होंने अफवाह को सच मान लिया।
लोगों ने इसलिए मान लिया सच
शिवपुरा गांव सीहोर और राजगढ़ जिले की सीमा पर स्थित है। पार्वती नदी इन दोनों जिलों को काटती है। पांच दिन पहले ग्रामीणों के बीच अफवाह फैली कि नदी से सोने-चांदी के सिक्के निकल रहे हैं। अफवाह फैलते ही लोग नदी की ओर भागे और नदी खोदने में जुट गए

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।