राजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24, डिंडोरी विकासखंड के ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया में वर्ष 2017 में ग्राम पंचायत द्वारा सीसी सड़क का निर्माण कार्य राजाराम के घर से भगत सिंह के घर तक कराया जाना था लेकिन वर्ष 2018 में पंच परमेश्वर से स्वीकृत सीसी सड़क की राशि आहरित कर ली गई लेकिन एसीसी सड़क का निर्माण कार्य आज तक नहीं हो पाया है ग्रामीणों ने सरपंच सचिव पर आरोप लगाते हुए बताया कि बिना कार्य कराए सरपंच सचिव द्वारा सीसी सड़क के लाखों रुपए गमन कर लिए गए और निर्माण कार्य नहीं कराया गया गांव में सीसी सड़क के निर्माण ना होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन के लिए परेशानियां उठानी पड़ती है तो वही गांव में लोगों के बीमार हो जाने पर मुख्य मार्ग तक ले जाने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है तस्वीरें ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया की है जहां सीसी सड़क तो नहीं बनी लेकिन स्वीकृत सड़क की राशि आहरित कर ली गई है ।
