राजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24, डिंडोरी विकासखंड के ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया में ग्राम पंचायत द्वारा गली प्लग निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।इस संरचना का उद्देश्य भी कमोबेश वर्षा जल की गति को नियंत्रित करना एवं मिट्टी क्षरण रोकना है। इसके अतिरिक्त नालों में अस्थायी तौर पर जलस्तर बढ़ाकर रिसाव द्वारा भू-जल स्तर की वृद्धि की जाती है। पडरिया ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना से कराए जा रहे इस कार्य के लिए लगे मजदूरों में ऐसी महिला मजदूर भी काम कर रही हैं जिनके छोटे बच्चे भी हैं जिन्हें लेकर महिलाएं काम पर आती है जिला प्रशासन द्वारा बच्चे वाली महिलाओं के लिए ग्राम पंचायत में कार्यस्थल पर उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया मैं चल रहे गली ब्लॉक के निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने बच्चे वाली महिलाओं के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की है जिसके कारण इन महिलाओं को मजदूरी के साथ बच्चे संभालने में परेशानी उठानी पड़ती है और इसकी जिम्मेदारी भी पंचायत के जिम्मेदारों की है कि पंचायत में कार्यस्थल पर बच्चे वाली महिलाओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए लेकिन पंचायत के जबाबदार लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं ।
