जागरूकता से दुर्घटना मुक्त भारत पर युवा संबाद - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जागरूकता से दुर्घटना मुक्त भारत पर युवा संबाद

रिपोर्ट-राजेन्द्र तान्तवाय
डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,जितनी मौतें महामारी कोरोना से नहीं हुई होंगी उससे ज्यादा मौतें हिंदुस्थान मे मोटर, व्हीकल से प्रतिवर्ष होती हैं आंकड़ों के अनुसार लाखों से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं औसतन आंकड़ा है प्रतिदिन 400 से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं जिसमें 17 से 35 वर्ष के युवा ज्यादा होते हैं हलाकि जागरूकता से दुर्घटनाओं में 4.3 फीसदी की कमी आई है किंतु 2.3 फीसदी दुर्घटना मृत्यु दर बढ़ी है निश्चित है सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है क्योंकि सड़क और वाहन अपग्रेड हो रहे हैं किंतु सड़क मे चलने वाले अपग्रेड नहीं है यह भी दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है
रानी दुर्गावती ड्राइविंग स्कूल जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव एवं आरटीओ डिण्डौरी के संयुक्त तत्वावधान मे 23/01/2021 को  जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव मे सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर युवाओं से संबाद का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्री संजय सिंह, पुलिस अधीक्षक, डिण्डौरी मुख्य वक्ता होंगे, कार्यक्रम मे श्रीमति रीना पाठक, आरटीओ अधिकारी डिण्डौरी एवं अन्य अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा
सभी युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों से अपील है अधिक से अधिक संख्या में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के संवाद मे शामिल हों

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।