डिंडौरी -:आई विटनेस न्यूज 24,साल 2021 के पहले सोमवार को डिंडौरी जिले के चार अलग-अलग सड़क हादसों में युवा पटवारी प्रतीक्षा तिवारी सहित खरगहना निवासी दिनेश दास पाराशर की मौत हाे गई। जिले के नागरिकों के लि 04 जनवरी कभी न याद रखने वाले दिन के रूप में दर्ज हो गया। आज सुबह खरगहना निवासी 35 वर्षीय दिनेश और दोपहर को सिविल लाइंस निवासी दीक्षा तिवारी की अलग-अलग एक्सीडेंट में मौत हो गई। फिर कुछ वक्त बाद गांधी चौक रोड पर स्कूटरेट से कोचिंग से लौट रहे स्टूडेंट को MP28 G 5057 नंबर के महिंद्रा वाहन ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि घटना में किसी को विशेष नुकसान नहीं पहुंचा। चौथी घटना स्टेट बैंक ऑफ इंदौर के सामने हुई, जिसमें TVS चैंप (हैवी ड्यूटी) पर जा रहे बुजुर्ग की एक अन्य मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। इसमें बुजुर्ग के पैर पर मामली खरोंच आई है। इस तरह वर्ष 2021 के पहले सोमवार को चार अलग-अलग हादसे हुए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति को मामूली चोट आई।
महिला पटवारी की मौत मामले में शाम 04:15 बजे दर्ज हुआ केस
डिंडौरी कोतवाली थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर घानाघाट रोड पर टाली नाका पुल के पास युवा पटवारी दीक्षा तिवारी की मौत मामले में पुलिस ने शाम 04:15 बजे केस दर्ज किया। एफआईआर में घटना का समय दोपहर 12:30 बजे लिखा है। मामले में संबंधित के खिलाफ IPC की धारा 279 और 304-A दर्ज की गई है। इधर, घटना के बाद मृत दीक्षा के सिविल लाइंस स्थित निवास पर डिंडौरी असिस्टेंट कलेक्टर सृष्टि जयंत देशमुख, तहसीलदार बिसन सिंह ठाकुर और SDM महेश मंडलोई सहित काफी संख्या में जिले के अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को गहन आघात सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से विनती की।
