डिंडोरी-:आई विटनेस न्यूज24,डिंडौरी जिले की गाड़ासरई पुलिस ने बीती देररात गश्त के दौरान फॉरेस्ट डिपो के पास लोहा-कबाड़ से भरे ट्रक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने कुल 10 टन लोहा-कबाड़ जब्त किया, जिसकी कीमत करीब ₹3 लाख आंकी गई है। मामले में पिंजरहा टोला निवासी ड्राइवर प्रकाश महोबे सहित जीवन बनवासी और कमलेश महोबे को गिरफ्तार कर दो नाबालिगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। गाड़ासरई थाने के ASI अंगद प्रसाद दुबे ने बताया कि बीती रात गश्ती के दौरान MP18 GA 3823 नंबर का आइसर कंपनी का ट्रक दिखा, जिसमें काफी मात्रा में लोहा-कबाड़ लदा था। यह ट्रक मेढ़ाखार निवासी अलाउद्दीन खान और गौरेला निवासी मुल्ला कबाड़ी के पते से जबलपुर जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों पर अपराध क्रमांक 1/2021 दर्ज कर धारा 41(1-4) 379 के तहत केस पंजीबद्ध किया है। ASI दुबे सहित कॉन्स्टेबल रवींद्र यादव, दीपक उइके, संतोष धुर्वे, ज्ञान सिंह मरकाम आदि की तत्परता से चोरी का 10 टन माल और आरोपी पकड़े गए।
मेढ़ाखार निवासी अलाउद्दीन खान और गौरेला निवासी मुल्ला कबाड़ी के पते से जबलपुर की ओर जा रहा था लोडेड ट्रक
