मुख्यमंत्री श्री चौहान बैठक में रोजगार मूलक योजनाओं, मनरेगा, स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिये बैंक लिंकेज, मार्केट लिंकेज और उनके माध्यम से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री शहरी पथ विक्रेता स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण आदि की भी समीक्षा करेंगे। लोक परिसम्पत्तियों के प्रभावी प्रबंधन के लिये जिलों में किये गये कार्यों, प्रदेश में गोशालाओं के संचालन और प्रबंधन की समीक्षा भी की जाएगी।
वी.सी. में मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में खनिजों के अवैध उत्खन्न की रोकथाम और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही अन्य अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी।
