गाजियाबाद के मुरादाबाद हादसे में मृतकों की संख्या 23,मलबे में कई दबे है
मुरादाबाद-:आई विटनेस न्यूज24,मुरादनगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में एक शव के अंतिम कार्यक्रम में शामिल लोग उस समय हादसे का शिकार जब श्मशान घाट में बने एक निर्माण की छत गिर गई और उसके नीचे बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गए।हादसे में घायल लोगों के प्रति सीएम योगी ने संवेदना व्यक्त की है और सभी घायलों को दो ₹2lakh मुआवजे का ऐलान किया है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है पुलिस मामले की जांच कर आगे कार्यवाही कर रही है। गाजियाबाद जिले में रविवार के दर्दनाक हादसे में 23 लोगों की जान चली गई। जिले के मुरादनगर इलाके में रविवार दोपहर को उखलारसी श्मशान घाट की छत भरभराकर अचानक गिर गई। इसमें कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में आठ लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है और अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मृतकों के नाम योगेंद्र, बंटी और ओंकार बताया जा रहा है, अन्य मृतकों के नामों के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग संगम विहार, मुरादनगर के रहने वाले थे। साथ ही मलबे से 18 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट गए थे।
