डिंडौरी-:आई विटनेस न्यूज24, डिंडोरी के अमरपुर विकास खंड में
अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए कड़कड़ाती हुई ठंड के बीच शनिवार को बुलडोजर चलवाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब एक दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों की दुकान मकान मंदिर को बल पूर्वक तोड़वाया। हालांकि अधिकारियों ने पहले अतिक्रमणकारियों को स्वत: अतिक्रमण हटाने का मौका दिया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया था।इसके चलते 2- 1- 2021 दिन शनिवार को बल पूर्वक अतिक्रमण हटाये गए। सक्का अमरपुर समनापुर रोड का निर्माण किया जा रहा है,रोड अमरपुर के मुख्य बाजार के बीच से होकर गुजरती है ,अमूमन जिले के सभी कसबों की बसाहट कुछ इसी प्रकार की है,अमरपुर बस्ती के अंदर रोड के बीच से दोनों ओर 28-28 फिट की चौड़ाई रखी जा रही है
पुरानी बसाहट में रोड की चौड़ाई काम थी, वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि सही मापदण्ड से बिना भेदवाव के अतिक्रमण हटाया जाये
