अनूपपुर-:आई विटनेस न्यूज24,अमरकंटक नर्मदा महोत्सव का आयोजन नर्मदा जयंती 19 फ़रवरी 2021 के शुभ अवसर पर 18 से 20 फ़रवरी तक आयोजित किया जाएगा।
कलेक्ट्रैट कार्यालय नर्मदा सभागार में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के आयोजन के सम्बंध में नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के स्वरूप एवं आयोजन के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गयी। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव आयोजन का लक्ष्य अमरकंटक क्षेत्र की धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को विधिवत रूप से आमजनो के समक्ष प्रदर्शित करना है। जिसके माध्यम से आर्थिक गतिविधियों का सृजन किया जाकर स्थानीय निवासियों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके।
