50 पैसे महंगा हो चुका है डीजल पेट्रोल 2 दिनों में
दो दिन में ही पेट्रोल और डीजल 50 पैसे महंगा हो चुका है. आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमत में प्रति लीटर 25-25 पैसे की बढ़ोतरी की. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 84.70 रुपये और डीजल 74.88 रुपये प्रति लीटर पर चला गया.
अपने शहर का ऐसे चेक करें पेट्रोल डीजल के दाम
आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं. पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग होता है. ये आप आईओसीएल की वेबसाइट से देख सकते हैं. वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं.
देश के मुख्य शहरों में क्या है प्राइस
>> दिल्ली में पेट्रोल 84.70 रुपये और डीजल 74.88 रुपये प्रति लीटर है.
>> मुंबई में पेट्रोल 91.32 रुपये और डीजल 81.60 रुपये प्रति लीटर है.
>> कोलकाता में पेट्रोल 86.15 रुपये और डीजल 78.47 रुपये प्रति लीटर है.
>> चेन्नई में पेट्रोल 87.40 रुपये और डीजल 80.19 रुपये प्रति लीटर है.
>> बैंगलूरु में पेट्रोल 87.56 रुपये और डीजल 79.40 रुपये प्रति लीटर है.
>> नोएडा में पेट्रोल 84.45 रुपये और डीजल 75.32 रुपये प्रति लीटर है.
