बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने केबीसी का आखरी एपिसोड शूट किया, और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को मैसेज दिया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने केबीसी का आखरी एपिसोड शूट किया, और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को मैसेज दिया

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, KBC याने कौन बनेगा करोड़पति सोनी टीवी का चर्चित शो है जिसके लिए लोग सालों से तैयारी करते हैं कि अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का और पैसे जीतने का मौका मिलेगा कुछ लोग तो इतने भावुक हो जाते हैं कि रोने लगते हैं इनके आंसू पोछने के लिए केबीसी ने टिशू पेपर की व्यवस्था कर रखी है 

बॉलीवुड के महानायक ने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति का आखिरी एपिसोड शूट किया है. बिग बी ने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए फैन्स को दी है. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, “मैं अब थक चुका हूं और रिटायर हो चुका हूं… मैं माफी चाहता हूं आप सभी से… कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग का ये आखिरी दिन बहुत लंबा रहा है… शायद कल बेहतर हो पाऊंगा. लेकिन याद रखिएगा… काम तो काम होता है और इसे पूरी शिद्दत से किया जाना चाहिए.”

कैसा रहा KBC से अमिताभ का फेयरवेल

जैसा कि अमिताभ की बातों से साफ है कि वह अब शायद ही कौन बनेगा करोड़पति के अगले सीजन में नजर आएं. तो उन्होंने ये भी बताया कि उनके लिए शो के आखिरी एपिसोड का अंत कैसा रहा.

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा

“शो के आखिरी एपिसोड में फेयरवेल के तौर पर बहुत सारा प्यार मिला… सभी चीजें आपस में जुड़ी हुई हैं… इच्छा बस ये है कि ये सब कभी रुके नहीं और हमेशा चलता रहे. उम्मीद करता हूं कि ये सब जल्द ही दोबारा हो सके.”

अमिताभ ने लिखा, “शो का क्रू और पूरी टीम बहुत केयरिंग थी.. ये बहुत कुछ ऐसी चीज है जो सेट से आपको खींच लाती है.. सभी एक साथ इकट्ठे हुए उसे यादगार बनाने के लिए जिसमें हर किसी ने अपनी पूरी कोशिश की थी महीनों तक.” बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति का ये सीजन अमिताभ बच्चन ने कोविड-19 से ठीक होने के बाद शूट किया था. कोविड के वक्त माना जा रहा था कि शायद इस बार का सीजन अमिताभ शूट नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने दमदार वापसी की.

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।