4 फरवरी से थम जाएंगे जननी एक्सपेस के पहिए , कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

4 फरवरी से थम जाएंगे जननी एक्सपेस के पहिए , कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,
4 फरवरी से थम जाएंगे जननी एक्सप्रेस के पहिए, जननी एक्सप्रेस के वेंडर एसोसिएशन ने कहा कि 4 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे । उनका कहना है कि लंबे समय से उनकी मांग है कि इसका किराया बढ़ाया जाए , लेकिन अब तक उनकी कोई सुनने वाला नहीं है । वहीं पेट्रोल - डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं । जिसके चलते जननी एक्सप्रेस को चलाने में काफी समस्या हो रही है । इस संबंध में कंपनी को 13 तारीख को नोटिस दिया गया था , कि उनकी समस्या का समाधान किया , लेकिन अब तक कंपनी ने भी कोई जवाब नहीं दिया है । ऐसे में मजबूर होकर 4 फरवरी से लगभग 800 जननी एक्सप्रेस अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे । 

तीन महीने से कंपनी ने नहीं किया है भुगतान 
जननी एक्सप्रेस वेंडर एसोसिएशन ने बताया कि कंपनी द्वारा पिछले 3 महीने से उनका भुगतान नहीं किया गया है । जिसके चलते गाड़ी वेंडर को अपने खर्चे पर ही जननी एक्सप्रेस को चलाना पड़ रहा है । ऐसे में अब उन्हें काफी समस्या भी आ रही है , क्योंकि पेट्रोल - डीजल के बढ़ते दामों के चलते गाड़ी का खर्चा ही नहीं निकल पा रहा है , तो आखिर कब तक ऐसे में वे गाड़ी चला पाएंगे ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।