श्री के.पी. दुबे उपयंत्री के सेवानिवृत्त पर दी गई गरिमापूर्ण विदाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

श्री के.पी. दुबे उपयंत्री के सेवानिवृत्त पर दी गई गरिमापूर्ण विदाई

डिण्डौरी : आईविटनेस न्यूज़ 24, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के श्री के.पी.दुबे उपयंत्री विकासखंड मेहंदवानी दिनांक 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए इस अवसर पर विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ठेकेदारों के द्वारा विदाई दी गई इस अवसर पर विभाग के प्रति उनकी निष्ठा एवं उनके कार्य की सराहना की गई कार्य के दौरान कई यादगार पलों को बयां करते हुए विभाग के कार्यपालन यंत्री भावुक हो गए विनोद कौशल सहायक यंत्री समनापुर एवं उनकी धर्मपत्नी संध्या कौशल द्वारा नगमे छेड़े गए वहीं शिवम सिन्हा सहायक यंत्री डिंडोरी एवं दुबे जी के चहेतों के द्वारा कुछ गाने गाकर समा बांधा गया सुशांत जैन एवं स्वर्णकार जी के द्वारा बीते हुए लम्हों की कसक साथ तो होगी ने लोगों को भावुक कर दिया l इस अवसर पर श्री दुबे जी का परिवार भी उपस्थित रहा , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समस्त अधिकारी,कर्मचारीगण एवं ठेकेदार उपस्थित हुए।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।