डिण्डौरी : आईविटनेस न्यूज़ 24, रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं।
अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें।
लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जिला अस्पताल डिण्डौरी के ब्लड बैंक में नगर परिषद के अध्यक्ष भाजपा जिला मंत्री पंकज तेकाम जी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर
आज 1 फरवरी दिन सोमवार को स्वेक्षिक रक्तदान किया।इस दौरान आई एन एच न्यूज ब्यूरो सुरेंद्र सोनी एवं अभिषेक चाकर्डे (संचालक) नर्मदा पैरामेडिकल ने भी रक्तदान कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया। एक बार आप भी करके देखिये "अच्छा लगता है".
