समग्र शिक्षक संघ डिण्डौरी ने शिक्षकों के 14 सूत्रीय माँगों को लेकर सौंपा ज्ञापन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

समग्र शिक्षक संघ डिण्डौरी ने शिक्षकों के 14 सूत्रीय माँगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

डिण्डौरी : आईविटनेस न्यूज़ 24, समग्र शिक्षक संघ जिला डिण्डौरी ने शिक्षकों के 14 सूत्रीय माँगों का मुख्यमंत्री एवम प्रमुख सचिव के नाम डिण्डौरी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें प्रमुख मांग -वेतनमान एवं योग्यता के आधार पर पदनाम,कोरोना काल मे रोकी गई वेतनवृद्धि, मंहगाई भत्ता, अनुकंपा नियुक्ति के नियमो को सरलीकरण अर्जित अवकाश अन्य विभागों की भांति 300 दिन,पांचवें वेतनमान की वेतन विसंगति,छत्तीशगढ़ राज्य की तरह चार स्तरीय वेतनमान, अन्य विभागों की तरहशिक्षक संवर्ग को क्रमोन्नति का लाभ 10-20-30 वर्षोंमें,कर्मचारियों को केंद्र के समान मकान भत्ता, शिक्षकों को गैर स
शैक्षिक कार्य से मुक्त रखना, माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में परीक्षा परिणाम 40 फिशदी से कम होने पर शिक्षकों की दक्षता परीक्षा लिया जाना के विरोध में और सीएम राइज तथा एक शाला एक परिसर के नियम बना कर शिक्षकों का पद समाप्त किये जाने के विरोध में आज दिनाँक 01/02/21 को ज्ञापन सौंपा गया ।
          जिसमें समग्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष समस्त जिला पदाधिकारी सभी शाखाओं के पदाधिकारी एवम शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।