राजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24,आज दिनांक 1/02/2021 को श्री राम जन्मभूमि भव्य श्री राममंदिर निधि संग्रह महाअभियान के अंतर्गत खंड शाहपुर में मुख्य बस स्टैंड में स्थित शिव हनुमान जी मंदिर में पूजा अर्चना एवं श्री राम जय राम जय जय जय राम के भजन एवं जय श्री राम के जय घोष के साथ राममंदिर निर्माण निधि संग्रह महाअभियान का शुभारंभ किया गया इसी के साथ निधि संग्रह टोली के राम सेवकों के द्वारा घर घर जाकर संग्रह किया गया यह महाअभियान निरन्तर रामसेवको के द्वारा 15 फरवरी तक चलाया जाएगा
