कर्मवीर योद्धा पदक से नवाजा जाएगा पुलिस और होमगार्ड के जवानों को - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कर्मवीर योद्धा पदक से नवाजा जाएगा पुलिस और होमगार्ड के जवानों को

भोपाल : आईविटनेस न्यूज़ 24, मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ाई में दिन - रात काम करते हुए अपना योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ' कर्मवीर योद्धा पदक ' प्रदान किया जाएगा । जिसे लेकर मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने एक विज्ञप्ति पत्र पुलिस महानिदेशक , पुलिस मुख्यालय भोपाल और महानिदेशक होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा मुख्यालय जबलपुर कैंप भोपाल के नाम जारी किया है । जिसमें लिखा है कि कोविड -19 महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सम्मिलित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ' कर्मवीर योद्धा पदक ' प्रदान किया जाएगा ।
राज्य शासन ने कोविड -19 महामारी में उत्पन्न संकट के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले मध्यप्रदेश राज्य के पुलिस और नगर सेना के अधिकारियों / कर्मचारियों को ' कर्मवीर योद्धा पदक ' से सम्मानित किए जाने की स्वीकृति दी है । गृह विभाग द्वारा जारी पत्र में लिखा है कि कर्म वीर योद्धा पदक का मोनो परिषद ' अ ' एवं ' ब ' के अनुसार होगा और अधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने का प्रारूप ‘ स ' अनुसार रहेगा । राज्यपाल महोदय ने भी इसके लिए स्वीकृति दे दी है, बता दें कि उक्त कार्य पर होने वाले व्यय मांग संख्या - 03-2055-109 पुलिस योजना क्रमांक -4491 सामान्य ज्ञान ( जिला स्थापना ) 14 000 पारितोषिक पुरस्कार मध्य के अंतर्गत विकलनीय होगा । जिसके लिए मध्य प्रदेश के राज्यपाल से भी आदेश प्राप्त किया गया है ।
मध्यप्रदेश गृह विभाग ने जारी किया पत्र 
पूरे देश में कोविड -19 के समय स्वास्थ्य विभाग , पुलिस विभाग से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नगर निगम कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया था । जिसमें सभी ने दिन - रात ड्यूटी करते हुए कोरोना पीड़ितों की जान बचाने के लिए हर संभव मदद की । इसी के परिणाम स्वरूप अब सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जा रहा है । इसी कड़ी में मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोविड -19 संकट में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस विभाग के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ' कर्मवीर योद्धा पदक ' दिया जाएगा । जिसे लेकर गृह विभाग ने पत्र जारी किया है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।