5 वर्षीय मासूम की कुँए में गिरने से मौत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

5 वर्षीय मासूम की कुँए में गिरने से मौत

डिंडौरी-:आई विटनेस न्यूज24,शुक्रवार8 जनवरी  अमरपुर पुलिस चौकी मुख्यालय के अंतर्गत मुकद्दम टोला में शुक्रवार को खेलते हुये एक 5 वर्षीय मासूम बालक सौरभ पिता सुनील कुमार धूमकेती तुलसी राम परस्ते के खेत में बने कुएं में गिर गया।
साथ में खेल रहे बच्चों ने हादसे की जानकारी मृतक के घर जाकर दी,हादसे की जानकारी लगते ही तत्काल पहुंचे लोगों ने कुंए में कूद कर मासूम को बचाने का प्रयास किया और बाहर निकाला लेकिन तब काफी देर हो गयी थी और तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी लगते ही गाँव वासियो का हुजूम घटना स्थल पर जमा हो गया,ओर पुलिस को सूचित किया गया, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची ओर पंचनामा बना कर,शव परीक्षण हेतु भेज गया,परीक्षण के उपरांत शव परिजनों को सौप दिया गया।पुलिस ने मर्म कायम कर लिया है

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।