डिंडौरी-:आई विटनेस न्यूज24,श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण संपर्क महा अभियान का जिला कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ
स्थानीय खनूजा कॉलोनी स्थित परिसर में आज दिनाँक 08/01/2021 श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण महा अभियान के जिला कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में पूज्यनीय संत श्री सूरज नाथ जी महाराज,श्री सुखदेव जी महाराज, श्री कमल दास जी महाराज सम्मिलित हुए साथ ही कार्यक्रम में जिला अभियान समिति के पदाधिकारी गण नगर अभियान समिति के पदाधिकारी गण एवं मातृशक्ति नगर के गणमान्य नागरिक आदि अधिक संख्या में कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्री राम का पूजन व भारत माता का पूजन किया गया एवं भव्य आरती की गई । तत्पश्चात पूज्यनीय संत श्री सूरज नाथ जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त हुआ साथ ही अभियान के विभाग पालक श्रीमान प्रकाश जी मिश्रा का उद्बोधन हुआ उनके द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के संघर्ष की विस्तृत कहानी से अवगत कराते हुए मकर संक्रांति से प्रारंभ होकर फरवरी माह तक श्री राम मंदिर निर्माण महा अभियान के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई और सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में उत्साह पूर्वक लगकर अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया गया उन्होंने कहा कि यह अभियान जन जागरण का काम करेगा दिनांक 10 जनवरी 2021 को राम सेवकों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी जानकारी दी गई कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम में श्रीमान प्रकाश मिश्रा जी महा अभियान विभाग पालक, श्रीमान बालमुकुंद परस्ते जी जिला अभियान पालक, श्री चेतन चौहान जिला अभियान प्रमुख, श्रीमती लक्ष्मी अहिरवार सह अभियान प्रमुख, डॉ. बिहारी लाल द्विवेदी जिला सह अभियान प्रमुख, श्री सचिन जैन, दीपांशु दुबे प्रचार प्रमुख, दिलीप नंदा कार्यालय प्रमुख, श्री संजय जैन हिसाब किताब प्रमुख, नगर अभियान समिति से श्री इंदीवर कटारे अभियान प्रमुख, श्री आशीष चौहान हिसाब किताब प्रमुख, श्रीमान राजबिहारी सोनी, सरजू बघेल, महेंद्रधर बडगैया, देवेंद्र पांडे जी, श्री राम उरैती, जय सिंह मरावी, राजेंद्र पाठक, चंद्रशेखर नायक, श्रीमती शशि प्रभा सोनी, श्रीमती उषा रैकवार, श्रीमती कंचन श्रीवास्तव, शिखा गौतम, मीरा कुशराम, किरण बर्मन सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए
