डिंडोरी- आई वेटनेस न्यूज24,
जिओ उपभोक्ताओं को हो रही है परेशानी डिंडोरी में आए दिन नेटवर्क की समस्या बनी रहती है वही अनाप-शनाप तरीके से कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी किया जा रहा है महीने भर के पैकीज के नाम पर भारी भरकम लूट मची हुई है जिससे उपभोक्ता परेशान है और कंपनियां मौज में है विगत कई दिनों से जिओ नेटवर्क धारियों की समस्या सर चढ़कर बता रही है अब कोई और नेटवर्क का सहारा ही लेना उचित होगा जिससे कम से कम नेटवर्क तो सही मिलेगा जिओ कंपनी के अलावा आइडिया बीएसएनल भी पूरी तरह ठप ही रहता है वही डिंडोरी में कुछ हद तक एयरटेल का नेटवर्क ही सही साबित हो रहा है जिओ धारियों के 2GB दिन का प्लान होने के बाद भी शाम होते ही लोगों के मोबाइल में डेढ़ प्रतिशत डेटा खत्म होने का मैसेज आना शुरू हो जाता है और अब वह तो इस बात पर हैरान है और परेशान है उपभोक्ताओं का कहना है हमारे द्वारा इतना नेट का उपयोग भी नहीं किया जा रहा है फिर भी डेढ़ परसेंट डाटा दिन भर में अपने आप ही खत्म हो जाता है यह तो समझ से परे है भगवान ही मालिक है और कंपनियां उपभोक्ताओं को अपना शिकार बना रही है आदिवासी जिला होने के कारण कई और अन्य सुविधाएं नही मिल पा रही है और जिला डिंडोरी मैं नेटवर्क का रोना और बना हुआ है ना तो नेटवर्क कंपनियां ध्यान दे रही है और ना ही यहां मौजूदा डीलर इन बातों पर गौर फरमा रहे हैं अब तो बिन नेटवर्क सब सून साबित हो रहा है उपभोक्ता करें भी तो क्या
