कुपोषण मिटाने पोषण मटका के तहत कार्यक्रम आयोजित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कुपोषण मिटाने पोषण मटका के तहत कार्यक्रम आयोजित

डिण्डौरी।आईविटनेस न्यूज़-24, डिंडोरी जिले के वार्ड क्रमांक 10 स्थित अग्रवाल कॉलोनी आंगनबाड़ी में आम आदमी में कुपोषण के प्रति जागरूकता लाने एवं कुपोषण से मुक्ति के लिए पोषण मटका कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड पार्षद सैफ़ी खान के द्वारा वार्ड के मध्य कुपोषित बच्चों के लिए खाद्य सामग्री दान की गई इसके अलावा वार्ड के हितग्राहियों द्वारा भी पोषण सामग्री बाल भोज हेतु बच्चों के लिए दान किया गया। साथ ही वार्ड के प्रतिष्ठित व्यवसायी शरद छाबड़ा जी के द्वारा भी कुपोषित बच्चों को मास्क व बिस्किट देकर बालक बालिकाओं के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया कार्यक्रम में वार्ड नं 10 की महिलाओं , बच्चों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा राव व सहायिका नीमा सरैया उपस्थित रहे।।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।